Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Entertainment : टेलीविजन पर रोजाना लाखों दर्शक देखते हैं TMKOC, बड़े टप्पू ने छोड़ा शो, बताया….

Entertainment : टेलीविजन पर रोजाना लाखों दर्शक देखते हैं TMKOC, बड़े टप्पू ने छोड़ा शो, बताया….

Entertainment news, Millions of viewers watch TMKOC every day on TV, elder Tappu left the show, told…., Mumbai news, tmkoc, tappu, tappu sena : टीवी पर रोजाना लाखों लोगों द्वारा पसंद क‌िए जाने वाले शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (TMKOSC) को लेकर ‘बड़े टप्पू’ का किरदार निभाने वाले राज अनादकट ने बड़ा खुलासा क‌िया है। राज अनादकट ने अपने शो छोड़ने के कारण को लेकर बात की है। बता दें क‌ि शो में छोटे टप्‍पू का रोल सालों तक ‘टप्पू’ के किरदार को भव्य गांधी निभाते थे, लेकिन फिर ‘बड़े टप्पू’ का रोल राज अनादकट निभाने लगे। राज अनादकट ने 5 साल तक इस रोल को प्ले किया। जनता राज अनादकट को खूब पसंद भी करने लगी। इसके बाद राज ने शो को अलविदा कह दिया है। हाल ही में राज अनादकट ने अपने यूट्यूब चैनल पर शो छोड़ने का खुलासा किया है।

5 साल तक किया काम

बता दें क‌ि राज अनादकट ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि मैं कई बार इस बारे में बात कर चुका हूं लेकिन फिर भी आज तक मुझसे ये सवाल बहुत पूछा जा रहा है। इसलिए मैंने सोचा कि इस सवाल का जवाब दे ही दूं। मैंने इस शो में 5 साल तक काम किया, अगर मैं गलत नहीं हूं तो मैंने इस शो में एक हजार से भी ज्यादा एपिसोड्स किए हैं। मेरा ये सफर बहुत खूबसूरत रहा, लेकिन मुझे एक एक्टर के रूप में आगे बढ़ना था और ज्यादा ग्रो करना था। मैं इस क्षेत्र में अलग-अलग किरदार जीना चाहता हूं और साथ ही जिंदगी में भी नई चीजें देखना चाहता हूं। इसलिए मैंने इस शो को छोड़ने का फैसला लिया। मैं हमेशा इस रोल का शुक्रगुजार हूं। आप सबने मुझे ‘टप्पू’ के रोल में स्वीकार किया इसके लिए भी मैं सभी का शुक्रगुजार हूं। इससे पहले राज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर जानकारी दी थी।

Share this:

Latest Updates