Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए 29 को करेगी नामांकन

कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए 29 को करेगी नामांकन

Giridih news : गांडेय विधानसभा उपचुनाव की सीट के लिए सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन नामांकन-प्रपत्र भरेंगी। झामुमो के जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने रविवार को बताया कि कल्पना सोरेन के नामांकन दाखिल किये जाने के दौरान मुख्य मंत्री चम्पाई सोरेन, मंत्री बंसत सोरेन, बेबी देवी, राज्यसभा सांसद डाॅ. सरफराज अहमद, विधायक सुदिप्य कुमार , मथुरा महतो, माले विधायक विनोद सिंह, प्रदेश कांग्रेस के राजेश ठाकुर सहित अन्य इंडी गठबंधन के बड़े नेता मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि नामजदगी का पर्चा भरने के पश्चात पेपरवाटांड़ मैदान में चुनावी सभा होगी। चुनावी सभा को मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन सहित अन्य नेता सम्बोधित करेंगे।

उल्लेखनीय है कि झारखंड विधानसभा की गांडेय सीट से निर्वाचित विधायक डॉ. सरफराज अहमद के त्यागपत्र के बाद 31 दिसम्बर, 2023 से यह सीट रिक्त है। अब निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव अरविंद आनंद के हस्ताक्षर से निर्वाचन की अधिसूचना जारी कर दी गयी है।

Share this:

Latest Updates