Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मोदी सरकार ने सभी वर्गों के विकास के लिए काम किया, उसे फिर सत्ता में लायें : अर्जुन मुंडा

मोदी सरकार ने सभी वर्गों के विकास के लिए काम किया, उसे फिर सत्ता में लायें : अर्जुन मुंडा

केन्द्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी ने मुरहू में चलाया जनसम्पर्क अभियान

Khunti news : केन्द्रीय मंत्री और खूंटी संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने रविवार को खूंटी विधानसभा क्षेत्र के मुरहू प्रखंड में जनसम्पर्क अभियान के माध्यम से ग्रामीणों से संवाद किया। अपने सम्बोधन में अर्जुन मुंडा ने पिछले दस सालों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हुए कार्यों से ग्रामीणों को अवगत कराया।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है और एक सशक्त नेतृत्व के कारण ही भारत का पूरी दुनिया में नाम हो रहा है। मुंडा ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज मोदी ने जो काम किया, वह सबके सामने है। चाहे महिला हो, युवा हो, व्यापारी वर्ग हो, गरीब हो या किसान हो, सबका सम्मान करते हुए मोदी सरकार ने काम किया है। ऐसी सरकार को हमें फिर से केन्द्र की सत्ता में लाना है, जो सबके हक़ की चिन्ता करती हो। अर्जुन मुंडा ने कहा कि खूंटी लोकसभा क्षेत्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिल के करीब है।

उन्होंने पिछले साल भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर आकर उनके जन्मदिन के अवसर पर माटी का तिलक लगा कर यहां से दो बड़ी योजना विकसित भारत और पीएम जनमन का शुभारम्भ किया था। यह हम सभी के लिए गर्व का पल है, क्योंकि पहली बार भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर देश का कोई प्रधानमंत्री आया। आज वीरों की धरती खूंटी का पूरे देश में नाम हो रहा है। जब हम 2025 में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनायेंगे, उस वर्ष को भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। पहली बार आदिवासी समाज के लोगों को इतना सम्मान दिया जा रहा है और यह सब मोदी जी के नेतृत्व में ही सम्भव हो पा रहा है। मौके पर भाजपा मुरहू मंडल कें अध्यख राम बिहारी राम सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। खूंटी के गनालोया गांव की महिलाओं ने भाजपा सांसद और केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को 1100 रुपये और श्रीफल भेंट कर उन्हें जीत की शुभकामनाएं दीं।

Share this:

Latest Updates