Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BE AlERT : इंडिया में Corona के नए वैरिएंट XE ने किया प्रवेश, यहां मिला पहला केस, WHO ने पहले ही…

BE AlERT : इंडिया में Corona के नए वैरिएंट XE ने किया प्रवेश, यहां मिला पहला केस, WHO ने पहले ही…

Corona virus अभी समाप्त नहीं हुआ है, यह चेतावनी वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) बार-बार दे रहा था। इसका नया वैरिएंट फरवरी में ही ब्रिटेन में मिल चुका था और यह अन्य जगह फैलेगा, ऐसी बात बताई जा रही थी। भारत में भी कोरोना के नए वेरिएंट XE ने दस्तक दे दी है। इसका पहला मामला सामने आया। नए वैरिएंट का पहला मामला मायानगरी मुंबई में देखने को मिला है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक अधिकारी ने 6 अप्रैल को कहा कि बॉलीवुड हस्तियों के साथ काम करने वाली एक महिला कॉस्ट्यूम डिजाइनर कोविड एक्सई वैरिएंट से संक्रमित पाई गई हैं, जो कि देश में इस वैरिएंट का पहला मामला है। एक्सई वैरिएंट ओमिक्रॉन वैरिएंट के उपभेदों का एक उत्परिवर्तन (म्यूटेशन ऑफ स्ट्रेन) है। शुरुआती संकेत बताते हैं कि यह अन्य ओमिक्रॉन म्यूटेशन की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत अधिक तेजी से फैल सकता है।

संक्रमित के नाम का खुलासा नहीं

50 वर्षीय कॉस्ट्यूम डिजाइनर, जिनकी पहचान का खुलासा नहीं किया गया है, एक फिल्म शूटिंग दल का हिस्सा थीं, जो 10 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से यहां आया था। उनका कोई पिछला यात्रा इतिहास नहीं था और प्रोटोकॉल के अनुसार, उन्होंने नियमित परीक्षण कराया था और वह कोविड-19 निगेटिव ही पाई जा रहीं थीं। बाद में सबअर्बन डायग्नोस्टिक्स द्वारा नियमित परीक्षण के दौरान, महिला 2 मार्च को पॉजिटिव पाई गईं। महिला वैक्सीन की दोनों खुराक प्राप्त कर चुकी हैं।

होटल में मरीज क्वारंटीन

पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें तुरंत बांद्रा के होटल ताज लैंड्स एंड में क्वारंटीन कर दिया गया है। हालांकि स्पाइस हेल्थ द्वारा 24 घंटे के बाद किए गए उनके एक और टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद, उनकी रिपोटरें के विश्लेषण से पता चला कि वह कोविड एक्सई वैरिएंट से संक्रमित हैं। उनकी स्थिति सामान्य है और उन्हें कोई लक्षण भी नहीं हैं।

Share this:

Latest Updates