Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

MP : शिवराज सरकार का अजूबा कारनामा, मृत और रिटायर्ड अधिकारी का कर दिया ट्रांसफर, जानिए कैसे…

MP : शिवराज सरकार का अजूबा कारनामा, मृत और रिटायर्ड अधिकारी का कर दिया ट्रांसफर, जानिए कैसे…

Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश) की अजब शिवराज सरकार का गजब कारनामा। शायद अन्य किसी राज्य में कभी ऐसा कारनामा सुनने को नहीं मिला है। याद कीजिए, पर्यटन विकास निगम का एक विज्ञापन कुछ साल पहले चर्चित हुआ था। America की सड़क चलकर मध्यप्रदेश में आ गई थी। लगता है राज्य की सरकारी मशीनरी का अब यही हाल है। यही कारण है कि पुलिस महकमे में ऐसे दो अफसरों के तबादले कर दिए गए, जो मृत और सेवानिवृत हो चुके हैं। यह बात अलग है कि गृह विभाग ने इसे टंकण (टाइपिंग) त्रुटि बताकर पूर्व में जारी आदेश को निरस्त कर दिया है।

एक की मौत, एक रिटायर्ड

गौरतलब है कि राज्य के गृह विभाग ने बीते दिनों 167 पुलिस उपाधीक्षक और अनुविभागीय अधिकारियों के तबादले किए थे। तबादला सूची में एक बड़ी खामी सामने आई। इससे पता चला कि कार्यवाहक डीएसपी जितेंद्र यादव की करीब छह महीने पहले कोरोना से मौत हो चुकी है, उनका 26वीं वाहिनी विशेष सुरक्षा बल गुना से वाहिनी विशेष सुरक्षा बल ग्वालियर तबादला कर दिया गया। इसी तरह एक और गड़बड़ी सामने आई। इसके मुताबिक शशिभूषण सिंह रघुवंशी लगभग डेढ़ साल पहले सेवानिवृत्त हो चुके हैं, लेकिन ताजा तबादला सूची में उनका तबादला मुरैना जिले के एसडीओपी कैलारस से शिवपुरी की 18वीं बटालियन में सहायक सेनानी के पद पर कर दिया गया।

Share this:

Latest Updates