Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

JHARKHAND : धनबाद के भौरा में दो गुटों के बीच झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे, ईंट और पत्थर, कई लोग घायल

JHARKHAND : धनबाद के भौरा में दो गुटों के बीच झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे, ईंट और पत्थर, कई लोग घायल

धनबाद जिला अंतर्गत झरिया के भौंरा ओपी क्षेत्र के 7 नंबर में बुधवार 6 अप्रैल की रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान लाठी-डंडों के साथ ईंट और पत्थर भी चले। कई लोग तलवार भांजते भी देखे गए। भौरा निवासी जितेंद्र पासवान और उसके परिवार के लोगों ने मारपीट का आरोप गफ्फार अंसारी और उसके बेटे पर लगाया है। मारपीट में लगभग आधा दर्जन लोग घायल भी हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। लेकिन अभी भी स्थिति तनावपूर्ण है।

दौड़ा-दौड़ा कर पीटने का आरोप

जितेंद्र पासवान और प्रियंका देवी सहित अन्य लोगों का आरोप है कि दौड़ा- दौड़ा कर डंडा और पत्थरों से पीटा गया। गफ्फार अंसारी ने कई लोगों को घर से निकाल कर मारा। इसमें एक महिला और बच्चा भी चोटिल हुआ है। पीड़ित महिला प्रियंका देवी का कहना है कि गफ्फार अंसारी, सूरज हाडी, वीरू व अन्य 2-3 लोग घर में घुस गए और उनके पति को मारने लगे। जब वह छुड़ाने गई तो उन पर भी हमला कर दिया। ईंट- पत्थर चलाने लगे। पीड़ित महिला ने भौंरा ओपी में लिखित शिकायत की है। क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई हैं। दूसरे पक्ष से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई बात नहीं हो सकी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share this:

Latest Updates