Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BIHAR: मुजफ्फरपुर में हाई स्पीड टैंकर ने कार को पीछे मारी जोरदार टक्कर, कार में सवार 2 लोगों की गई जान,2 जख्मी…

BIHAR: मुजफ्फरपुर में  हाई स्पीड टैंकर ने कार को पीछे मारी जोरदार टक्कर, कार में सवार 2 लोगों की गई जान,2 जख्मी…

Bihar (बिहार) के मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना के भुजंगी चौक के समीप 7 अप्रैल को एक तेज रफ्तार टैंकर ने पीछे से कार में जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौत हो गयी। अन्य दो घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद टैंकर हाईवे से नीचे गड्ढे में पलट गया। टैंकर से तेल का रिसाव होने लगा। टैंकर से गिर से पेट्रोल को लूटने की होड़ मच गई। स्थानीय लोग डिब्बा और बाल्टी में पेट्रोल भरने लगे। घटना के बाद टैंकर चालक और खलासी मौके से भाग निकले। टैंकर पर नेपाल का नंबर है। पुलिस डीटीओ से संपर्क कर इसका डिटेल निकाल रही है। थानेदार अजय पासवान ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

पेट्रोल लूट रहे लोगों को पुलिस ने भगाया

हादसे की सूचना मिलने पर मनियारी पुलिस मौके पर पहुंची। पेट्रोल लूट रहे लोगों को खदेड़ कर भगाया। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान मनियारी थाना के बलरा किशुन के अजय झा के बेटे संदीप कुमार (25) और कुढ़नी परैया के रणजीत झा के बेटे सन्नी (25) के रूप में हुई है। मृतक के पिता अजय झा ने बताया कि बुधवार को संदीप, सन्नी और उसके दो दोस्त कार से सकरा के दुबहा स्थित अपने ननिहाल गए थे। गुरुवार को वहां से घर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। संदीप और सन्नी मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे। एक माह पहले ही घर आए थे।

Share this:

Latest Updates