Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मिजोरम में पत्थर खदान ढहने से मरनेवालों की संख्या 20 हुई, 16 शव बरामद

मिजोरम में पत्थर खदान ढहने से मरनेवालों की संख्या 20 हुई, 16 शव बरामद

Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news, Ijol news, mizoram news : चक्रवात रेमल के चलते पिछले 48 घंटों से लगातार भारी बारिश से मिजोरम को तबाह कर दिया है। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे राजधानी आइजोल के पास मेल्थम और ह्लिमेन की सीमा पर एक पत्थर की खदान ढहने से मरनेवालों की संख्या 20 हो गयी है।आइजोल की जिलाधिकारी नजुक कुमार ने बताया कि अब तक 16 शव बरामद किये गये हैं। चार अन्य लोगों को मलबे से निकालने का प्रयास किया जा रहा है। पत्थरों के ढेर के नीचे और भी शव हो सकते हैं। जिलाधिकारी ने कहा, मलबा पूरी तरह साफ होने तक आॅपरेशन जारी रहेगा। पत्थरों के ढेर को हटाकर चार साल के लड़के और छह साल की लड़की को बचाकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। खदान ढहने से आसपास के कई घर भी नष्ट हो गये।

उन्होंने कहा कि सभी पीड़ित श्रमिक नहीं थे। वहां स्थानीय आम नागरिक भी रहते थे, लेकिन इनमें से अधिकतर श्रमिक हैं। पीड़ितों में से छह मिजोरम के हैं, तीन गैर-मिजोरम के रहनेवाले हैं और अन्य की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है।

Share this:

Latest Updates