Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हथियारों और गोला-बारूद के साथ दो आतंकी गिरफ्तार

हथियारों और गोला-बारूद के साथ दो आतंकी गिरफ्तार

Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news, Anantnag news :अनंतनाग जिले के मुलसू सीर इलाके में हथियारों और गोला-बारूद के साथ दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि अनंतनाग पुलिस, सेना की 33आरआर और सीआरपीएफ 96 बटालियन ने संयुक्त रूप से मुलसू सीर अनंतनाग में नाका चेकिंग अभियान के दौरान दो आतंकियों को पकड़ा। प्रवक्ता ने कहा कि तलाशी के दौरान गिरफ्तार आतंकियों के पास से एक पिस्तौल, 8 पिस्तौल राउंड, एक हथगोला और 120 एके 47 राउंड सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। पकड़े गये आतंकियों की पहचान वसीम अहमद शाह पुत्र अब्दुल गनी शाह निवासी नम्बल मट्टन और अदनान अहमद बेग पुत्र गुलाम मोहम्मद बेग निवासी एसके कॉलोनी अनंतनाग के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा कि मामले की आगे की जांच शुरू कर दी गयी है।

Share this:

Latest Updates