Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

JAMMU-KASHMIR : श्रीनगर में इंडियन आर्म्ड फोर्सेस ने दो आतंकियों को किया ढेर, CRPF जवानों पर हमला में…

JAMMU-KASHMIR : श्रीनगर में इंडियन आर्म्ड फोर्सेस ने दो आतंकियों को किया ढेर, CRPF जवानों पर हमला में…

Jammu-Kashmir (जम्मू और कश्मीर) के श्रीनगर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। दोनों की पहचान पाकिस्तानी नागरिक के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों आतंकी हाल में सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले में शामिल थे। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार के हवाले से ट्वीट कर कहा, “दो पाकिस्तानी आतंकवादी जो सीआरपीएफ कर्मियों पर हालिया आतंकी हमले में शामिल थे, वे श्रीनगर मुठभेड़ में मारे गए। उनके पास से हथियार और गोला-बारूद, अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।”

तलाशी अभियान के दौरान हुई मुठभेड़

पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने विशेष जानकारी के आधार पर आतंकवादियों की मौजूदगी वाले इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही सुरक्षा बल आतंकवादियों की छिपी हुई जगह पर पहुंचे, तभी उन्होंने बचाव में गोलीबारी शुरू कर दी। इसके जवाब में जवानों ने भी गोलीबारी की, जिसके बाद दोनों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में दोनों आतंकवादी मारे गए।

Share this:

Latest Updates