Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

AMAZING : कर्नाटक में 92 साल के इस ‘जवान’ ने पूरी की 5 KM की दौड़, BJP सांसद तेजस्वी सूर्या ने किया वीडियो…

AMAZING : कर्नाटक में 92 साल के इस ‘जवान’ ने पूरी की 5 KM  की दौड़, BJP सांसद तेजस्वी सूर्या ने किया वीडियो…

Karnataka (कर्नाटक) के 92 साल के एक ‘जवान’ दत्तात्रेय ने बेंगलुरु मैराथन में 5 KM की दौड़ पूरी कर बड़े हौसले का परिचय दिया है। 92 साल की उम्र में भी जवान इसलिए कि ऐसा हौसला तो कोई जवान ही दिखा सकता है। भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने वीडियो ट्वीट कर यह जानकारी दी है। बेंगलुरु दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले लोकसभा सदस्य ने कहा कि दत्तात्रेय जी वास्तव में बेंगलुरु के प्रत्येक नागरिक के धैर्य और दृढ़ संकल्प की भावना के प्रतीक हैं।

भाजयुमो प्रमुख हैं तेजस्वी

तेजस्वी सूर्या भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रमुख भी हैं। वोडियो में वह दत्तात्रेय जी का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं, जब वे फिनिश लाइन पार करते हैं। सूर्या ने लिखा कि यह फिट बेंगलुरु के एक सच्चे राजदूत हैं! बेंगलुरु मैराथन का 8वां संस्करण रविवार को श्री कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस आयोजन में तीन श्रेणियां शामिल थीं- 42.2 किमी की मैराथन; 21.09 किमी की हाफ मैराथन; और 5 किमी दौड़ के लिए 5K।

Share this:

Latest Updates