Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रिलायंस ज्वेल्स की विवाहम कलेक्शन के साथ भारतीय समृद्ध ब्राइडल ट्रेडिशन का मनायें उत्सव

रिलायंस ज्वेल्स की विवाहम कलेक्शन के साथ भारतीय समृद्ध ब्राइडल ट्रेडिशन का मनायें उत्सव

सोने और हीरे में तैयार किया गया, यह ब्राइडल कलेक्शन अपने हर पीस में पारम्परिक कारीगरी को दर्शाता है

इसमें चोकर नेकलेस, कंगन, मांगटीका, अंगूठियां, माथा पट्टी, कमरबंद, लम्बे हार और बाजूबंद शामिल हैं

Mumbai news, business news, national news : भारत के सबसे विश्वसनीय आभूषण ब्रांडों में से एक, रिलायंस ज्वेल्स ने दुल्हनों के लिए अपने नये कलेक्शन, अद्वितीय विवाहम कलेक्शन का लॉन्च किया है। यह कलेक्शन देश के विभिन्न हिस्सों से ब्राइडल लुक का प्रतिनिधित्व करने वाले आभूषणों को प्रस्तुत करती है। सोने और हीरे में तैयार किये गये, यह कलेक्शन भव्य भारतीय शादियों की मंत्रमुग्ध करने वाली भावना को समेटे हुए है। इसमें 14 से अधिक विविध रूप शामिल हैं, जो दिल्ली, यूपी, बिहार, उड़ीसा, पंजाब, महाराष्ट्र, बंगाल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक जैसे 09 क्षेत्रों की सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाते हैं।
लॉन्च के साथ-साथ ही, रिलायंस ज्वेल्स ने “द क्वीन इन यू” कैंपेन की शुरुआत की है, जिसमें भारत भर की दुल्हनों को उनके इस ख़ास दिन पर शाश्वत सुंदरता और ग्रेस को प्रदर्शित किया गया है। विवाहम कलेक्शन में हर भारतीय दुल्हन की व्यक्तिगत शैली और पसंद के अनुरूप आभूषणों की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है, जो पारम्परिक शादी समारोह के साथ-साथ प्री-वेडिंग इवेंट्स और सगाई की क्षेत्रीय विशेषताओं को पूरा करती है। इस कलेक्शन में सोने और हीरे के पारंपरिक आभूषण शामिल हैं, जिनमें चोकर नेकलेस, लंबे हार, कंगन, मांगटीका, अंगूठियां, माथा पट्टी, इयर रिंग्स, बाजूबंद, और कमरबंद शामिल हैं। ये जटिल रूप से डिज़ाइन किये गये पीसेस अपने इस ख़ास मौके पर दुल्हन को एक एलिगेंस प्रदान करता हैं, क्योंकि यह नयी नवेली दुल्हन को गले लगाते हुए सदियों पुरानी परम्पराओं के सार को भी दर्शाता है।
कलेक्शन के बारे में बात करते हुए, रिलायंस ज्वेल्स के सीईओ सुनील नायक ने कहा, “विवाहम कलेक्शन अपने विविध डिजाइनों के साथ भारत के विभिन्न क्षेत्रों की मॉडर्न दुल्हनों की अनूठी जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार है। यह कलेक्शन पारम्परिक और समकालीन सौंदर्यशास्त्र को खूबसूरती से मिलाते हुए बेहतरीन आभूषण पेश करने की हमारी प्रतिबद्धता को दोहराता है। इस कलेक्शन के साथ ही, रिलायंस ज्वेल्स नयी नवेली दुल्हनों को अपनी आंतरिक रानी को अपनाने के साथ साथ गरिमा, सुन्दरता और शाश्वत सुंदरता को प्रकट करने वाले आभूषणों से खुद को सजाने के लिए आमंत्रित करता है।”
शादी के मौसम में खरीदार रिलायंस ज्वेल्स के देशभर में स्थित स्टोर्स पर विवाहम कलेक्शन की वाइब्रेंट श्रृंखला का आनन्द ले सकते हैं। 200 से अधिक शहरों में 400 से अधिक स्टोर्स के साथ, ब्रांड अपने बेहतरीन आभूषणों की विस्तृत श्रृंखला तक सुविधाजनक पहुंच प्रदान करता है। ग्राहक सोने और हीरे के आभूषणों के मेकिंग चार्ज पर 20% तक की छूट प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, वे पुराने सोने पर 100% एक्सचेंज मूल्य भी प्राप्त कर सकते हैं।

Share this:

Latest Updates