Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सांसद विद्युत वरण महतो से मिलकर जदयू नेता मनोज मांझी ने जमशेदपुर की समस्याओं से कराया रूबरू

सांसद विद्युत वरण महतो से मिलकर जदयू नेता मनोज मांझी ने जमशेदपुर की समस्याओं से कराया रूबरू

Jamshedpur news : पूर्वी सिंहभूम के नवनिर्वाचित सांसद विद्युत वरण महतो से शुक्रवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू ) के प्रदेश सचिव मनोज मांझी ने मुलाकात की। इस दौरान मांझी ने सबसे पहले विद्युत वरण महतो को जीत की बधाई दी। बातचीत के दौरान मनोज मांझी ने जमशेदपुर के फुटपाथ दुकानदारों की समस्याओं की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने कहा कि गर्मी में इन दुकानदारों को पीने का पानी भी मयस्सर नहीं है। पानी के लिए दुकानदारों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। सब्जी मार्केट और आसपास नल की व्यवस्था हो जाए तो दुकानदारों की समस्या का समाधान हो जाएगा। उन्होंने कुछ जगहों पर फुटपाथ दुकानदारों के लिए शेड बनवाने की भी मांग की, जिससे सभी दुकानदार गर्मी जाड़ा और बरसात में आराम से अपना व्यवसाय चला सकें‌‌। मनोज मांझी की मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन सांसद विद्युत वरण महतो ने दिया।

Share this:

Latest Updates