Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सोनिया गांधी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ नई दिल्ली में मुलाकात की

सोनिया गांधी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ नई दिल्ली में मुलाकात की

Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news : कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ नयी दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं। यह जानकारी कांग्रेस ने आॅफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दी।
शेख हसीना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए शनिवार को दिल्ली पहुंची थीं। इसके बाद रविवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे सहित भारत के पड़ोसी देशों और हिन्द महासागर क्षेत्र के शीर्ष नेताओं ने हिस्सा लिया।

Share this:

Latest Updates