Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मणिपुर मुख्यमंत्री के अग्रिम सुरक्षा काफिले पर आतंकी हमला, एक सुरक्षाकर्मी घायल

मणिपुर मुख्यमंत्री के अग्रिम सुरक्षा काफिले पर आतंकी हमला, एक सुरक्षाकर्मी घायल

Imphal news : जिरीबाम जा रहे मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के अग्रिम सुरक्षा काफिले पर रविवार को संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने फायरिंग कर हमला किया है। घटना में एक सुरक्षाकर्मी घायल हुआ है। उसे इंफाल के शिजा अस्पताल और अनुसंधान संस्थान में भर्ती कराया गया है।
यह घटना रविवार सुबह करीब 10:30 बजे कांगपोकपी जिले के अंतर्गत राजमार्ग-37 पर जिरीबाम में हुई। राज्य पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री को जिरीबाम जिले के हिंसा प्रभावित इलाके का सोमवार को दौरा करना था। मुख्यमंत्री की यात्रा से पहले सम्बन्धित क्षेत्रों में सुरक्षा मामलों को देखने के लिए राज्य पुलिस के सशस्त्र बलों का एक काफिला आज इंफाल से जा रहा था। इसी बीच जिरीबाम रोड पर कोटलेन के पास टी लाइजांग के पास संदिग्ध कुकी हथियारबंद आतंकवादियों ने काफिले पर घात लगा कर हमला कर दिया। काफिले पर फायरिंग के बाद सुरक्षाकर्मियों ने भी इस हमले का जवाब दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की अंधाधुंध गोलीबारी में एक सुरक्षाकर्मी घायल हुआ है और उसे इंफाल के शिजा अस्पताल और अनुसंधान संस्थान में भर्ती कराया गया है।
सूत्र ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत इंफाल से पुलिस कमांडो और असम राइफल्स की एक संयुक्त टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। इस बीच, संयुक्तबलों ने मौके पर पहुंच कर उग्रवादियों को पकड़ने के लिए सघन अभियान शुरू किया है।

Share this:

Latest Updates