Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हेमंत सोरेन को मिली जमानत, कल तक आ सकते हैं बाहर 

हेमंत सोरेन को मिली जमानत, कल तक आ सकते हैं बाहर 

लैंड स्कैम मामले में पांच माह से हैं जेल में बंद

Ranchi News : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। शुक्रवार को लैंड स्कैम से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में उन्हें झारखंड हाई कोर्ट से जमानत मिली हैं। हेमंत सोरेन इस मामले में पिछले पांच महीने से जेल में बंद थे। हेमंत सोरेन को ED ने कई दिनों की लंबी पूछताछ के बाद 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। इस गिरफ्तारी के पूर्व सोरेन राजभवन जाकर मुख्यमंत्री के बाद से इस्तीफा दिया था। आज कोर्ट से बेल का पेपर मिलने के बाद कल तक सोरेन के बाहर आने की संभावना है। इस मामले में श्री सोरेन की जमानत याचिका पर जस्टिस मुखोपाध्याय की अदालत में सुनवाई हुई थी। इससे पहले 13 जून को ED और बचाव पक्ष की ओर से सुनवाई पूरी हो गई थी। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपना फ़ैसला सुरक्षित रख लिया था। जिस पर आज फ़ैसला आया है। 

लैंड स्कैम मामले में गिरफ्तार किया गया था

रांची के बरियातू स्थित बड़गाई के 8.86 एकड़ जमीन पर फर्जी तरीके से कब्जे करने के मामले में ED ने हेमंत सोरेन समेत कई अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। 

हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद झामुमो के वरीय विधायक चंपाई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया गया था। हेमंत के जेल जाने के बाद उनकी पत्नी कल्पना सोरेन झारखंड की राजनीति में सक्रिय हो गई थी। अभी हाल में ही  विधानसभा उपचुनाव में कल्पना सोरेन ने गांडेय सीट से जीत हासिल की थी। सोरेन के ज़मानत के बाद कई विपक्षी नेताओं अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Share this:

Latest Updates