Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने को बिहार की बालक व बालिका ताइक्वांडो टीम उड़ीसा रवाना

नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने को बिहार की बालक व बालिका ताइक्वांडो टीम उड़ीसा रवाना

– 28 जून से अपने अभियान की करेगी शुरुआत

– जूनियर वर्ग में एक दर्जन से हैं अधिक खिलाड़ी

–  पूमसे इवेंट में भी बिहार टीम दिखाएगी दम

– टीम करेगी शानदार प्रदर्शन: महासचिव

Motihari news : कटक, उड़ीसा में 28 से शुरू हो रही बालक-बालिका तीन दिवसीय जूनियर वर्ग व पूमसे इवेंट की नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भाग लेने को बिहार टीम रवाना हो गई। खेल भवन, राजा बाजार में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ी सूबे की टीम में शामिल हैं। चैंपियनशिप में खिलाड़ी मान्य सिंह (अंडर-46 केजी), दीक्षा कुमारी (अंडर-49 केजी), अपर्णा कुमारी (अंडर-59 केजी), चांदनी कुमारी (अंडर-42 केजी), आरती कुमारी (अंडर-55 केजी), सौम्या सिन्हा (अंडर-63 केजी), राज तिवारी (अंडर-55 केजी), अक्षय कुमार (अंडर-45 केजी), रिजवानुर रहमान (अंडर-78 केजी), आदर्श तिवारी (अंडर-48 केजी), उज्जवल मिश्रा (अंडर-51 केजी), रिशू राज (अंडर-59 केजी), आदित्य कुमार (अंडर-63 केजी), लिखित कुमार (अंडर-68 केजी), उद्भव कृष्ण (अंडर-73 केजी) व मंजीत सिंह राठौर (अंडर-78 केजी) भार वर्ग में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। यह जानकारी ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव सुधीर कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप में खिलाड़ी पूमसे इवेंट में भी खिलाड़ी अपने कला का प्रदर्शन करेंगे। पूमसे इवेंट के जूनियर वर्ग में बिहार टीम से शिवम कुमार व हिमांशु गोविंद दम दिखाएंगे। जबकि, सीनियर वर्ग के सिंगल इवेंट में रविरंजन पांडेय व तान्या सिंह को रखा गया है। वहीं डबल्स इवेंट में विकास कुमार व शिमरन कुमारी पूमसे इवेंट में अपने कला का प्रदर्शन करेंगी। जबकि, पूमसे इवेंट की सीनियर कैटेगरी में पुतूल कुमारी, रजिया खातुन व रौनक अजीम बिहार टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

ये भी पढ़े:हेमंत सोरेन को मिली जमानत, कल तक आ सकते हैं बाहर

 30 तक चलेगी ताइक्वांडो चैंपियनशिप

महासचिव ने बताया कि यह चैंपियनशिप 28 से 30 जून तक चलेगा। बिहार टीम शुक्रवार से अपने अभियान की शुरूआत करेगी। टीम मैनेजर की भूमिका में निर्भय कुमार रहेंगे। जबकि, सौरभ कुमार सिंह व जानसू राज कोच की भूमिका निभाएंगे।

 राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे उत्कृष्ट प्रदर्शन: अध्यक्ष

ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि हमें बिहार टीम पर गर्व है। कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प ने उन्हें यहां तक पहुंचाया है। हमें विश्वास है कि बिहार के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बिहार को गौरवान्वित करेंगे।

 खिलाड़ियों ने लिया है कठोर प्रशिक्षण: महासचिव

ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने कठोर प्रशिक्षण लिया है और प्रतिस्पर्धा करने को उत्सुक हैं। यह चैंपियनशिप उनके लिए अपनी क्षमताओं को दिखाने और बहुमूल्य अनुभव प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप देश भर के शीर्ष एथलीटों को एक साथ लाएगी, जिससे प्रतिस्पर्धा और सौहार्द की भावना को बढ़ावा मिलेगा।

 रेफरी जेपी मेहता को किया गया अधिकृत

इंडिया ताइक्वांडो ने उक्त चैंपियनशिप में बिहार से जेपी मेहता को रेफरी के लिए अधिकृत किया है। बताते चले कि वह श्री मेहता को कई नेशनल चैंपियनशिप में निर्णायक की भूमिका निभाने का अनुभव है।

Share this:

Latest Updates