Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सचिवालय के मार्शल, सहायक मार्शल व सुरक्षा कर्मियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

सचिवालय के मार्शल, सहायक मार्शल व सुरक्षा कर्मियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

Ranchi news : झारखण्ड विधान सभा के विधायी शोध संदर्भ एवं प्रशिक्षण कोषांग के तत्त्वावधान में शनिवार को झारखण्ड विधान सभा सचिवालय के मार्शल, सहायक मार्शल एवं सुरक्षा कर्मियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ‘सुरक्षा संवर्ग कर्मियों के कार्य एवं दायित्व’ विषय पर झारखंड विधानसभा के मार्शल एवं सहायक मार्शल तथा सुरक्षा संवर्ग के कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण देने के लिए संसाधन पुरुष के रूप में उत्तर प्रदेश विधानसभा से मार्शल, कैप्टन मनीष चंद्र राय एवं बिहार विधानसभा से प्रधान मार्शल श्री उत्पल तथा झारखंड विधानसभा के सेवानिवृत्त संयुक्त सचिव उदयभान सिंह सम्मिलित हुए।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आज दो पालियों में आयोजित किया गया।झारखंड विधानसभा सचिवालय की ओर से प्रशिक्षणार्थियों के अतिरिक्त झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव सैयद जावेद हैदर, उप सचिव रजी बंटी एवं अवर सचिव रवि प्रसाद कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Share this:

Latest Updates