Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हैवानियत: मोतिहारी में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म 

हैवानियत: मोतिहारी में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म 

– पुलिस ने आरोपी दुकानदार को किया गिरफ्तार 

– दुकान पर सामान खरीदने गई थी बच्ची

– आरोपी पहले भी जा चुका है जेल

Patahi (East Champaran) :  थाना अंतर्गत एक गांव में किराना दुकान से सामान लेने गई 9 साल की बच्ची के साथ दुकानदार द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नागेंद्र मंडल है, जो गांव में किराना की दुकान चलाता है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, बच्ची को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने मेडिकल जांच की। महिला पुलिस की मदद से बच्ची से जानकारी ली जा रही है, ताकि पूरी बात सामने आ सके। बताया गया है कि गिरफ्तार आरोपी शराब बेचने  मामले में जेल जा चुका है।

सामान खरीदने दुकान गई थी नाबालिग 

मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची दुकान में सामान खरीदने गई थी। उस समय आस-पास कोई नहीं था। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने बच्ची को दुकान के अंदर बुलाया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बच्ची रोते-रोते घर पहुंची और अपनी दादी को घटना की जानकारी दी। इसके बाद बच्ची के परिजनों ने दुकान पर जाकर दुकानदार से पूछताछ की। 

आरोपित दुकानदार गिरफ्तार 

बच्ची के परिजनों ने बताया कि दुकानदार ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। समाचार लिखे जाने तक बच्ची के परिजनों ने थाने में आवेदन नहीं दिया था। पकड़ीदयाल के पुलिस उपाधीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। बच्ची का मेडिकल जांच सीएससी अस्पताल में कराया गया है। बच्ची को मेडिकल के लिए मोतिहारी भेजने की कार्रवाई चल रही है।

Share this:

Latest Updates