Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अब मेंटल हेल्थ के बारे में छुपाने की नहीं, बल्कि खुलकर बात करने की जरूरत : पल्लवी दीप 

अब मेंटल हेल्थ के बारे में छुपाने की नहीं, बल्कि खुलकर बात करने की जरूरत : पल्लवी दीप 

Jamshedpur news : सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी में पंजाब लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं के साथ मेंटल हेल्थ अवेयरनेस ʼ पर एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता  उत्कर्षा सिन्हा, तृषा विश्वास, मनीषा तमसोय, प्रणव आनंद और प्रिंस कुमार गिरी ने मानसिक कमजोरी के लक्षण को पहचानने एवं इस पर काबू करने के बारे में बताया।

अध्यक्ष पल्लवी दीप ने कहा कि मेंटल हेल्थ के बारे में अब छुपाने की जरूरत नहीं है, बल्कि  खुलकर इस पर बात करने की, चर्चा करने की जरूरत है। कार्यशाला के अंत में बीते लोकसभा चुनाव में फर्स्ट टाइम वोटर को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष पल्लवी दीप, यूनिवर्सिटी की डीएसडब्ल्यू डॉक्टर किशवर आरा,  एनएसएस ऑफिसर डॉक्टर डी.  पुष्पलता, डॉक्टर सुनीता कुमारी ,एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ ग्लोरिया पूर्ति , संस्था की सदस्य पी• अनीता, उत्कर्षा सिन्हा, मनीषा तमसोय, तृषा विश्वास, प्रणवा आनंद, प्रिंस कुमार गिरी इत्यादि की भूमिका सराहनीय रही।

IMG 20240629 WA0020

Share this:

Latest Updates