Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और टक्कर मारने के बाद BMW चालक ने महिला को 100 मीटर तक घसीटा, फिर…

… और टक्कर मारने के बाद BMW चालक ने महिला को 100 मीटर तक घसीटा, फिर…

Pune news : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हिट एंड रन का हादसा सामने आया।  वर्ली में एक तेज रफ्तार बीएमडब्लयू ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी। आरोपी ने मौके से भागने के दौरान 45 साल की महिला को कार से 100 मीटर तक घसीटा। इस क्रम में उसकी मौत हो गई। पति घायल है। 

ये भी पढ़े:शहरी विकास मंत्री फिरहाद ने ऐसा दिया बयान कि मच गया बवाल, उसके बाद…

शिंदे की पार्टी के नेता का बेटा चल रहा था गाड़ी 

पुलिस के अनुसार, कार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना के नेता राजेश शाह का 24 साल का बेटा मिहिर शाह चला रहा था। उसके साथ ड्राइवर भी था। घटना के बाद से मिहिर फरार है। पुलिस ने राजेश शाह और ड्राइवर को हिरासत में लिया है। कार भी जब्त कर ली है। पुलिस ने बताया कि वर्ली के कोलीवाड़ा इलाके में रहने वाले प्रदीप नखवा और उनकी पत्नी कावेरी नखवा मछुआरे समुदाय के है। दोनों हर रोज ससून डॉक पर मछली खरीदने गए थे।  सुबह 5:30 बजे अटरिया मॉल के पास एक तेजबंगाल के रफ्तार BMW ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। स्कूटी पलट गई और दोनों पति-पत्नी कार के बोनट पर गिर गए। पति खुद को बचाने की कोशिश में बोनट से तुरंत कूद गया, लेकिन पत्नी उठ नहीं सकी। भागने की हड़बड़ी में आरोपी ने महिला को कुचल दिया। कार से करीब 100 मीटर तक घसीटा। उसकी मौत हो गई।

Share this:

Latest Updates