Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

फिर विवादों में आईं TMC की तेज-तर्रार सांसद महुआ मोइत्रा, बढ़ सकता है संकट…

फिर विवादों में आईं TMC की तेज-तर्रार सांसद महुआ मोइत्रा, बढ़ सकता है संकट…

Kolkata news : पहले से विवादों में रहने वाली तृणमूल कांग्रेस की तेज-तर्रार सांसद महुआ मोइत्रा फिर संकट में फंसती दिख रही हैं। उनके खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर एफआईआर दर्ज की गई है। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 79 मतलब किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के तहत केस दर्ज हुआ है। 

ये भी पढ़े:और टक्कर मारने के बाद BMW चालक ने महिला को 100 मीटर तक घसीटा, फिर…

गलत भाषा का इस्तेमाल 

महुआ पर सोशल मीडिया साइट के पोस्ट में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगा है। महिला आयोग ने 5 जुलाई को दिल्ली पुलिस को शिकायत की थी। स्पेशल सेल ने 7 जुलाई को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ) यूनिट अब उस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स हैंडल की जानकारी लेगी, जिससे रेखा शर्मा के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था।

बॉस का पजामा संभालने की बात पर बवाल 

महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा हाल ही में हाथरस हादसे को लेकर घटनास्थल पर पहुंची थीं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया। महुआ मोइत्रा ने हाथरस भगदड़ स्थल पर रेखा शर्मा के पहुंचने के वीडियो पर टिप्पणी की थी। वीडियो में दिखाया गया कि एक आदमी रेखा शर्मा के पीछे चल रहा है और उनके ऊपर छाता पकड़े हुए है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है, जिसमें एक सोशल मीडिया यूजर ने सवाल उठाते हुए लिखा कि रेखा शर्मा अपना छाता खुद लेकर क्यों नहीं चल सकती हैं। इस कमेंट पर जवाब करते करते हुए महुआ ने कहा, “वह (रेखा शर्मा) अपने बॉस का पजामा संभालने में बहुत व्यस्त हैं।” अब इसको लेकर अब विवाद हो हुआ है।

Share this:

Latest Updates