Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

PM मोदी ने ऑस्ट्रिया के चांसलर नेहमर से की सार्थक चर्चा, दोनों ने आतंकवाद को

PM मोदी ने ऑस्ट्रिया के चांसलर नेहमर से की सार्थक चर्चा, दोनों ने आतंकवाद को

News Delhi news : बुधवार को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्होंने ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर के साथ कई मुद्दों पर ‘सार्थक चर्चा’ की। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन संघर्ष और पश्चिम एशिया की स्थिति समेत विश्व में जारी विवादों पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही, मोदी ने फिर से कहा कि ‘यह युद्ध का समय नहीं है।’ युद्ध के मैदान में शांति का समाधान नहीं हो सकता। मंगलवार की रात को पीएम मोदी मास्को से वियना पहुंचे थे।

40 साल में मोदी ऑस्ट्रिया जाने वाले पहले प्रधानमंत्री 

 विगत 40 से अधिक वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ऑस्ट्रिया की यह पहली यात्रा है। उन्होंने कहा कि भारत और ऑस्ट्रिया ने आपसी सहयोग को और मजबूत करने के लिए नई संभावनाएं तलाशी हैं तथा आगामी दशक में सहयोग के लिए खाका तैयार किया है। वार्ता के बाद नेहमर के साथ मीडिया को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, हमने आपसी सहयोग को और मजबूत करने के लिए नई संभावनाओं को तलाशा है। हमने अपने संबंधों को रणनीतिक दिशा देने का निर्णय लिया है। आने वाले दशक के लिए सहयोग का खाका तैयार किया गया है।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रिया बातचीत और कूटनीति पर जोर देते हैं और इसके लिए वे कोई भी सहयोग करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि भारत और ऑस्ट्रिया, दोनों देश आतंकवाद की कड़ी निंदा करते हैं।

Share this:

Latest Updates