Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पिस्तौल और हथौड़ी की नोक पर दुकानदार को बनाया बंधक, फिर लूट को दिया अंजाम

पिस्तौल और हथौड़ी की नोक पर दुकानदार को बनाया बंधक, फिर लूट को दिया अंजाम

Kolkata news : पश्चिम बंगाल के हावड़ा में एक ज्वेलरी की दुकान में फिर लूट का वाकया सामने आया है।  वारदात संतरागाछी रामकृष्ण मंदिरपाड़ा इलाके की बताई जा रही है। पहले पिस्तौल और हथौड़ी की नोक पर दुकानदार को बंधक बनाया गया। फिर गहनों को लूट गया। लुटेरा दुकानदार भोलादास से मारपीट कर करीब डेढ़ लाख रुपये नकद, मोबाइल, सोने के गहने व अंगूठी लूटकर चंपत हो गए। लूट में बाधा देने पर दुकानदार के सिर पर हथौड़ी से वार किया गया। पुलिस का कहना है कि इस घटना में अभियुक्त की पहचान कर ली गई है। उसका नाम असीम मालाकार उर्फ राजा बताया गया है। असीम के ख़िलाफ थाने में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस मामले में फरार अभियुक्त की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़े : PM मोदी ने ऑस्ट्रिया के चांसलर नेहमर से की सार्थक चर्चा, दोनों ने आतंकवाद को

दुकान में घुसकर शुरू कर दी मारपीट

जानकारी के अनुसार, दुकानदार भोला दास अपनी दुकान में अकेले बैठे थे। इस दौरान अचानक हाथ में हथौड़ी लेकर अभियुक्त राजा दुकान में घुस आया और व्यवसायी से मारपीट शुरू कर दी। उसने हथौड़ी दिखाते हुए दुकान की नकद और मोबाइल व गहने सभी ले लिए और व्यवसायी पर हथौड़े से हमला कर फरार हो गया। घायल दुकानदार को गंभीर अवस्था में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share this:

Latest Updates