Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नहीं रहे गेल इंडिया लिमिटेड के पूर्व चेयरमैन सीआर प्रसाद 

नहीं रहे गेल इंडिया लिमिटेड के पूर्व चेयरमैन सीआर प्रसाद 

New Delhi news : गेल इंडिया लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सीआर प्रसाद का निधन हो गया है। वह 83 वर्ष के थे। गेल ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट में कहा कि सीआर प्रसाद का शनिवार को निधन हो गया। हालाँकि, इसमें मौत का कारण नहीं बताया गया। गेल ने लिंक्डइन पोस्ट के मुताबिक डॉ. सीआर प्रसाद 1994 में निदेशक के रूप में गेल के साथ जुड़े थे। इन्होंने 1996 गेल के सीएमडी का कार्यभार सम्भाला और रिटायर होने तक कंपनी के अध्यक्ष और सीएमडी रहे। प्रसाद 2001 में रिटायर्ड हुए थे। लिंक्डइन पोस्ट के मुताबिक गेल को आगे बढ़ाने और रणनीतिक रूप से कंपनी को बदलने में इनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका थी।

डॉ. सीआर प्रसाद के दूरदर्शी नेतृत्व ने एक मजबूत नींव स्थापित की, जो आज कंपनी के मूल्यों और दक्षताओं की विशेषता है। प्रसाद ने लगातार समय पर और बजट के अंदर ही परियोजनाएं बनायीं, जिससे एलपीजी, लिक्विड हाइड्रोकार्बन और पेट्रोकेमिकल सेक्टर में कंपनी ने अपनी प्रतिष्ठा मजबूत की है।

Share this:

Latest Updates