Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ किये बाबा विश्वनाथ के दर्शन

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ किये बाबा विश्वनाथ के दर्शन

Varanasi news : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन ने रविवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन किये। बाबा के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री सोरेन ने बाबा से झारखंड वासियों की खुशहाली, सुख, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की।मुख्यमंत्री सोरेन ने पत्नी के साथ मां अन्नपूर्णा का भी दर्शन-पूजन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव मंदिर में भी हाजिरी लगायी और मंदिर में परिक्रमा की। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दर्शन-पूजन का फोटो शेयर कर लिखा है… ‘बनारस की गलियों में दुनिया का सार छिपा है। आज वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ महादेव जी के दर्शन कर राज्यवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की।’

वाराणसी में हेमन्त का गर्मजोशी से स्वागत 

शनिवार शाम को वाराणसी पहुंचे हेमन्त सोरेन का आईएनडीआईए के कार्यकतार्ओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री सोरेन ने सात राज्यों के 13 विधानसभा सीटों के उपचुनाव परिणाम पर कहा कि यह प्रतिस्पर्द्धा का दौर है। लोकतंत्र में श्रेष्ठ जनता से सवाल पूछना चाहिए कि जो आईएनडीआईए पर भरोसा जता रही है। ईडी सीबीआई की कार्रवाई से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में जो कुछ भी कहना है, वह कोर्ट द्वारा कहा जा रहा है। वाराणसी आगमन पर उन्होंने कहा कि काशी से उनका पुराना जुड़ाव रहा है और वह पहले भी काशी आते रहे हैं।

मां विन्ध्यवासिनी के दरबार भी पहुंचे, किया दर्शन-पूजन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपनी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन के साथ रविवार को मां विन्ध्यवासिनी के दर्शन किये। दर्शन-पूजन के बाद सोरेन ने कहा कि जगत का पालन करनेवाली माता बड़ी दयालु हैं। मां का आशीर्वाद लेने यहां आया हूं। यह वह परम पावन धाम है, जहां से कोई हाथ खाली नहीं जाता।’ मुख्यमंत्री सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पुराने वीआईपी मार्ग से मंदिर के गर्भगृह में पहुंच वेदपाठ व पौराणिक मंत्रों के साथ मां विन्ध्यवासिनी का पूजन-अर्चन किया। दर्शन-पूजन के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत में सोरेन ने कहा, ‘मैं छह माह जेल में रहा। न्याय प्रक्रिया के तहत बाहर आया। मां के आशीर्वाद से ही बल मिलता है। हमारा जो संकल्प है, उसे जारी रखेंगे। देश की जनता का निर्णय है। हम लोग जरूरतमंद लोगों के लिए समर्पित रहते हैं। उन्होंने कहा कि लोग अपनी-अपनी बातें रखते हैं। जनता को जो समझ आता है, उसके अनुरूप हमें परिणाम भी मिलते हैं। जनता का आशीर्वाद हमारी बड़ी ताकत है।’

af668245 18e7 4da7 8d2e 24e028eafefb

Share this:

Latest Updates