Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भाजपा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का लगाया आरोप

भाजपा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का लगाया आरोप

New Delhi news : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कर्नाटक में कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। भाजपा ने भ्रष्टाचार में लिप्त होने के लिए मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की है। मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में केन्द्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि कर्नाटक पिछले एक साल से महिला अत्याचार और हत्या के लिए सुर्खियों में है। पिछले एक साल से राज्य में कांग्रेस की सरकार है, हमारी विधानसभा में पहली बार पाकिस्तान जिन्दाबाद नारे लगाये गये। कॉलेज के बच्चों की हत्याएं हो रही हैं, लेकिन राज्य सरकार इन अपराधियों की रक्षा करने का काम कर रही है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया राज्य के विकास के बारे में नहीं सोचते हैं। मुख्यमंत्री खुद भ्रष्टाचार में फंसे हुए हैं। इसलिए उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

केन्द्रीय राज्य मंत्री करंदलाजे ने आरोप लगाया कि 187 करोड़ रुपये के महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम घोटाले की जांच से खुलासा हुआ कि इस धनराशि का इस्तेमाल लोकसभा चुनाव में किया गया। इस धनराशि का इस्तेमाल हैदराबाद के चुनाव में इस्तेमाल किया गया। इसके लिए मुख्यमंत्री दोषी हैं और उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नाटक सरकार कांग्रेस पार्टी की एटीएम हो गयी है। कर्नाटक के अनुसूचित जाति और गरीबों का पैसा तेलंगाना में खर्च किया गया है। संविधान के प्रावधानों का उल्लंघन किया जा रहा है।

Share this:

Latest Updates