Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नवी मुंबई में सड़क हादसा, टक्कर के बाद बस खाई में गिरी, पांच की मौत, 42 घायल

नवी मुंबई में सड़क हादसा, टक्कर के बाद बस खाई में गिरी, पांच की मौत, 42 घायल

Mumbai news : नवी मुंबई में मुंबई-पुणे हाइवे पर रात करीब एक बजे एक निजी बस सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा कर खाई में करीब 40 फीट नीचे गिर गयी। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि 42 लोग घायल हो गये। घायलों का एमजीएम और पनवेल के उपजिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़े:भाजपा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का लगाया आरोप

नवी मुंबई पुलिस के अनुसार, मृतक व्यक्तियों में से तीन की पहचान हौसाबाई पाटिल, गुरुनाथ महाराज पाटिल, रामदास नारायण मुकादम के रूप में हुई। क्रेन की मदद से बस को खाई से ऊपर लाया गया। नवी मुंबई के डीसीपी विवेक पानसरे ने बताया कि डोंबिवली से करीब 54 लोग आषाढ़ी एकादशी पर बस से पंढरपुर जा रहे थे। रात करीब एक बजे बस सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गयी। इससे बस चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बस खाई में जा गिरी।

Share this:

Latest Updates