Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रांची में अमित शाह की सुरक्षा में चूक, दो हिरासत में, जानें क्या है मामला

रांची में अमित शाह की सुरक्षा में चूक, दो हिरासत में, जानें क्या है मामला

Ranchi news  : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला यहां सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

अमित शाह भाजपा के विस्तारित कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने शनिवार को रांची एयरपोर्ट पहुंचे। रांची एयरपोर्ट से उनका काफिला बिरसा चौक के लिए निकला, तो बाइक सवार दो व्यक्ति उनके काफिले का पीछा करने लगे। यह मामला सुरक्षाकर्मियों के संज्ञान में आते ही पुलिस ने दोनों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। पता चला है कि उस वक्त दोनों युवक नशे में थे।

हटिया के डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपित केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के काफिले का हिस्सा नहीं थे। वे तेज गति से बाइक चला रहे थे और काफिले का पीछा कर रहे थे, इसलिए हमने उन्हें हिरासत में लिया है।

पता चला है कि पकड़े गये दोनों लोगों की पहचान हो गयी है। इनमें एक शख्स का नाम अंकित और दूसरे का नाम मोहित है। केन्द्रीय गृह मंत्री की सुरक्षा को भेदनेवाले शख्स ने कहा कि वह कोई अपराधी नहीं है। उसे नहीं पता था कि किसका काफिला जा रहा था।

Share this:

Latest Updates