Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नौकरी दिलाने के नाम पर महिला को बनाया हवस का शिकार, कोलकाता के टॉलीगंज में…

नौकरी दिलाने के नाम पर महिला को बनाया हवस का शिकार, कोलकाता के टॉलीगंज में…

Kolkata news : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के टॉलीगंज में एक महिला को नौकरी के नाम पर हवस का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। आरोपी को पुलिस ने  गिरफ्तार किया है। अभियुक्त का नाम रंजीत मंडल है। शनिवार को अभियुक्त को अदालत में पेश करने पर उसे 27 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े:क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नताशा के तलाक की अफवाहें तेज, जानिए सच्चाई…

तलाकशुदा है पीड़िता 

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले पीड़ित महिला के साथ अभियुक्त की पहचान हुई थी। पीड़िता तलाकशुदा थी और इसलिए वह नयी नौकरी की तलाश कर रही थी। आरोप है कि नयी नौकरी की तलाश के दौरान उसकी पहचान रंजीत मंडल से हुई। अभियुक्त ने उसे नौकरी दिलाने के नाम पर उससे कई बार दुष्कर्म किया। आरोप है कि अभियुक्त ने उससे शादी का वादा भी किया था। पीड़िता ने जब उसे शादी करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। धोखाधड़ी का पता चला तो महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Share this:

Latest Updates