Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नताशा के तलाक की अफवाहें तेज, जानिए सच्चाई…

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नताशा के तलाक की अफवाहें तेज, जानिए सच्चाई…

Mumbai news : टीम इंडिया के स्टार  क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और सर्बियन मॉडल और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक को लेकर आजकल चर्चा का मामला गर्म है। दोनों को लेकर बार-बार अलग-अलग अफवाहें सामने आईं, लेकिन अब तक कपल की ओर से इन खबरों पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। नताशा के पोस्ट से लोग अफवाहों की चर्चा कर रहे हैं। यह सही है कि नताशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके जरिए उन्होंने इशारा किया है कि वह पति का घर छोड़कर जा रही हैं। अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक सूटकेस की तस्वीर पोस्ट की। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- “यह साल का वह समय है।” इसके साथ उन्होंने फ्लाइट और घर का इमोजी भी बनाया है।

ये भी पढ़े:रैगिंग में स्टूडेंट के मौत मामले में JU ने उठाया कदम, अभियुक्तों को शो-कॉज…

इंस्टाग्राम पर फोटो से अफवाह 

एक्ट्रेस के इस पोस्ट को लेकर फैंस आशंका जता रहे हैं कि हो ना हो अभिनेत्री अपने घर सर्बिया की यात्रा के लिए ये पैकिंग कर रही हैं। दूसरी तरफ कई फैन हैरान हैं कि क्या नताशा सच में हार्दिक के घर को हमेशा के लिए अलविदा कह रही हैं। इसके बाद नताशा ने एक और फोटो शेयर की है, जिसमें वह कार में हैं। उनके साथ उनका पैट डॉग भी नजर आ रहा है। उन्होंने रेड हार्ट इमोजी के साथ ये तस्वीर शेयर की है। ध्यान दीजिए, पूरे देश ने हार्दिक को टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी, तब भी नताशा का हार्दिक पंड्या के लिए बधाई वाला पोस्ट कहीं नजर नहीं आया, जिसे लेकर दावा किया जाने लगा कि अभिनेत्री और उनके क्रिकेटर पति के बीच सब ठीक नहीं है।

Share this:

Latest Updates