Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के दूसरे भाग में पूरे देश में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना 

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के दूसरे भाग में पूरे देश में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना 

New Delhi news : भारत मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के दूसरे भाग यानी अगस्त और सितम्बर में पूरे देश में सामान्य से अधिक बारिश होने की सम्भावना है। गुरुवार को आनलाइन प्रेसवार्ता में आईएमडी के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापत्रा ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, निकटवर्ती हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में जुलाई में कम बारिश दर्ज की गयी। अगस्त और सितम्बर में इन राज्यों के साथ देश भर में सामान्य से अधिक बारिश होने की सम्भावना है।

केवल पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत मैं सामान्य से कम बारिश 

मौसम विभाग के अनुसार मानसून सीजन के दूसरे भाग में देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक बारिश होने की सम्भावना है। केवल पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के आस-पास के क्षेत्रों, लद्दाख, सौराष्ट्र और कच्छ के कई हिस्सों और मध्य और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ अलग-अलग हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की सम्भावना है। अगस्त में पूरे देश में मासिक वर्षा सामान्य सीमा 94 से 106 प्रतिशत के भीतर रहने की सम्भावना है।

इसके साथ मध्य और आसपास के उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत के दक्षिणी भागों, पूर्वी भारत के पूर्वोत्तर और आसपास के क्षेत्रों, उत्तर-पश्चिम और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की सम्भावना है। इसके साथ अगस्त के दौरान, देश के अधिकांश भागों में सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान रहने की सम्भावना है। सिवाय गंगा के मैदानों, मध्य भारत और भारत के दक्षिण-पूर्वी तट के कुछ क्षेत्रों में जहां सामान्य से कम अधिकतम तापमान रहने की सम्भावना है।

सामान्य से अधिक न्यूनतम तापमान रहने की सम्भावना

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्वी प्रायद्वीपीय भारत को छोड़ कर देश के अधिकांश भागों में सामान्य से अधिक न्यूनतम तापमान रहने की सम्भावना है। मौजूदा समय में भूमध्यरेखीय प्रशांत क्षेत्र में तटस्थ एल नीनो स्थितियां व्याप्त हैं। मॉनसून मिशन जलवायु पूवार्नुमान प्रणाली (एमएमसीएफएस) और अन्य जलवायु मॉडल के नवीनतम पूवार्नुमानों से पता चलता है कि अगस्त के अंत में मॉनसून के मौसम के दूसरे भाग में ला नीना विकसित होने की सम्भावना है।

Share this:

Latest Updates