Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भारत में चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष से घटा कर 21 वर्ष कर दी जानी चाहिए : राघव चड्ढा

भारत में चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष से घटा कर 21 वर्ष कर दी जानी चाहिए : राघव चड्ढा

New Delhi news : राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने मांग की कि भारत में चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष से घटा कर 21 वर्ष कर दी जानी चाहिए। गुरुवार को राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान राघव चड्ढा ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है। हमारी 65 प्रतिशत आबादी 35 साल से कम की है और हमारी 50 प्रतिशत आबादी 25 साल से कम उम्र की है।

सांसद चड्ढा ने कहा कि आजादी के बाद जब पहली लोकसभा चुनी गयी थी, तो 26 प्रतिशत सदस्य 40 साल से कम उम्र के थे और जब 02 महीने पहले हमारी 17वीं लोकसभा चुनी गयी थी, तो सिर्फ 12 प्रतिशत सदस्य 40 साल से कम उम्र के हैं। उन्होंने कहा कि हमें युवा राजनेताओं के साथ एक युवा देश बनने की आकांक्षा रखनी चाहिए। उन्होंने यहां कहा कि उनका भारत सरकार के लिए एक सुझाव है कि चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष से घटा कर 21 वर्ष कर दी जानी चाहिए।

Share this:

Latest Updates