Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सावन में ये चीजें बिल्कुल न रखें अपने घर में, अन्यथा होगी धन की हानि

सावन में ये चीजें बिल्कुल न रखें अपने घर में, अन्यथा होगी धन की हानि

Dharma adhyatma : सावन 19 अगस्त 2024 तक रहेगा। भगवान शिव के प्रिय मास में चारों तरह भक्ति का माहौल रहता है और सकारात्मक ऊर्जा मौजूद रहती है। सावन में भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए कोई जलाभिषेक करता है, तो कोई रोजान पाठ कर महादेव की भक्ति में लीन रहता है। वास्तु के अनुसार शिव जी को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास चीजों का जरूर ध्यान रखना चाहिए। वास्तु के मुताबिक कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें सावन के महीने में घर में नहीं रखना चाहिए। 

यह भी पढ़े : मां गंगा के वेग को जब देवाधिदेव शिव ने त्रिशूल से रोका था

सावन में वास्तु के इन नियमों को न करें अनदेखा

खंडित मूर्ति : सावन में खंडित मूर्ति घर पर नहीं रखना चाहिए। मान्यता है, इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। इन्हें नदी या तालाब में प्रवाहित कर दें या फिर किसी मंदिर या पीपल के पेड़ के नीचे रख सकते हैं।

न रखें ये चीज : सावन में शिव पूजा का फल तभी मिलता है, जब व्यक्ति तन-मन ; दोनों से स्वच्छ हो। ऐसे में सावन में घर में मांस, अंडा, प्याज और लहसुन न रखें। इनके घर में होने से पूजा-पाठ का फल नहीं मिलता है। धन हानि होती है।

इस तरह सोयें : सावन चातुर्मास का पहला महीना है। ऐसे में सावन में बिस्तर का त्याग कर जमीन पर सोना चाहिए। साथ ही, ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। सावन में व्रत रखनेवालों को शारीरिक सम्बन्ध नहीं बनाना चाहिए। कहते हैं कि इंद्रियों पर काबू पाने के बाद ही ईश्वर की पूजा सफल मानी जाती है।

लगायें ये पौधा : वास्तु और शास्त्रों में तुलसी को बेहद शुभ और पवित्र माना गया है। सावन के महीने में घर में तुलसी का पौधा जरूर लगायें। घर के उत्तर व पूर्व दिशा की ओर तुलसी का पौधा लगाने और हर रोज पूजा करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही, ध्यान रखें कि शिव पूजा में तुलसी का प्रयोग ना करें।

Share this:

Latest Updates