Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हवन यज्ञ में आहुतियां देकर श्रद्धालुओं ने की परिवार की सुख-समृद्धि की कामना

हवन यज्ञ में आहुतियां देकर श्रद्धालुओं ने की परिवार की सुख-समृद्धि की कामना

Ajam khan, shivajinagar, samastipur news : प्रखंड अंतर्गत महावीर स्थान, चित्तौड़ा परिसर में एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। शांति कुंज, हरिद्वार के आदेशानुसार वरिष्ठ परिजन विवेक कुमार ने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ संपन्न कराया। उन्होंने कहा युग ऋषि श्रीराम शर्मा आचार्य के कथन अनुसार 2047 तक धरती पर स्वर्ग की होगी स्थापना और मानव में देवत्व का उदय होगा युग जरूर बदलेगा। इधर, महावीर स्थान के बगल में पूर्व वार्ड सदस्य संजीत कुमार मंडल के निजी मकान में दो दिवसीय संपूर्ण रामायण पाठ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मिथिलांचल के तिरहुत से पधारे व्यास जी महाराज एवं रामायणीयों द्वारा रामायण पाठ का आयोजन किया गया।

मनोकामनाएं होती हैं पूर्ण

पाठवाचक ने कहा कि संपूर्ण रामचरित्रमानस पाठ संपन्न कराने से उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। मौके पर गायत्री परिजन रूपा कुमारी, रूबी कमारी, माया कमारी, अमृता देवी, लक्ष्मी कुमारी, उषा दीदी, कुशेश्वर सिंह रामायणी, शिव शंकर मंडल, दिलीप मंडल, सज्जन राय, रामचंद्र मंडल, भोला मंडल, पुजारी दानी मंडल आदि मौजूद थे।

Share this:

Latest Updates