Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

UP: देवरिया में बोलेरो और बस में भीषण टक्कर, बोलेरो में सवार 6 लोगों की मौके पर ही गई जान,आधा दर्जन जख्मी…

UP: देवरिया में बोलेरो और बस में भीषण टक्कर, बोलेरो में सवार 6 लोगों की मौके पर ही गई जान,आधा दर्जन जख्मी…

Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश) के देवरिया में 18 अप्रैल की देर रात दर्दनाक हादसे की खबर है। जानकारी के अनुसार, गौरीबाजार थाना क्षेत्र के इंदुपुर गांव के पास एक बोलेरो और बस की आमने सामने भीषण टक्कर हो गई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और बस भी पलट गई। मौके पर ही 6 लोगों ने दम तोड़ दिया। आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तिलक में शामिल होकर लौट रहे थे बोलेरो सवार, तभी हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि बोलेरो गाड़ी कुशीनगर जनपद से आई थी। इसमें सवार सभी तिलक समारोह में शामिल होकर वापस अपने जनपद जा रहे थे।अनुबंधित बस गोरखपुर से रुद्रपुर जा रही थी। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मौके पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक दोनो पहुंचे और घायलों का हाल जाना। जिला अधिकारी ने कहा कि 6 की मौत हुई है। आधा दर्जन घायल है। 

Share this:

Latest Updates