Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मरहूम शहाबुद्दीन की पत्नी हिना ने की लालू तेजस्वी से मुलाकात, नई अटकलें तेज

मरहूम शहाबुद्दीन की पत्नी हिना ने की लालू तेजस्वी से मुलाकात, नई अटकलें तेज

Patna news : पूरे देश में बिहार की राजनीति सबसे ज्यादा दिलचस्प होती है। कब किस पार्टी का कौन नेता क्या कैसे अपना रुख बदल दे, कोई नहीं बता सकता। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब बुधवार को पटना में थी। उन्होंने राजद प्रमुख  लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात भी की। लालू प्रसाद ने हिना शहाब से उनका हालचाल जाना और  उनके राजनीति के आगे की योजना के बारे में जानकारी भी ली। अब राजनीतिक अटकलें तेज हो गई हैं।

इस बार निर्दलीय लड़ी थीं चुनाव 

 मिली जानकारी के अनुसार हिना शहाब से लालू यादव और तेजस्वी यादव की यह मुलाकात राजद विधान पार्षद विनोद जायसवाल के आवास पर हुई। मुलाकात के दौरान लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने हिना शहाब से अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी लंबी बातचीत की। 

बता  दें किज्ञशहाबुद्दीन के निधन के बाद हिना शहाब राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर सिवान संसदीय क्षेत्र से तीन बार अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं। उन्हें जीत नहीं मिली। इस वर्ष संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में उन्होंने राजद के टिकट को ना करते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ा था, हालांकि जदयू उम्मीदवार से उन्हें हार मिली। अब आगे देखिए, राजनीति का नया नजारा क्या देखने को मिलता है।

Share this:

Latest Updates