Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नीतीश के खेल मंत्री भी गजब के ज्ञानी हैं भाई, विनेश को बताने लगे बिहार की

नीतीश के खेल मंत्री भी गजब के ज्ञानी हैं भाई, विनेश को बताने लगे बिहार की

Patna news : महिला पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक में कुश्ती के फाइनल में भाग लेने से रोक दिया गया, क्योंकि उनका वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया। इसे लेकर देश के तमाम नामी-गिरामी हस्तियों की प्रतिक्रियाएं आने लगगीं। इसी क्रम में नीतीश कुमार कैबिनेट के खेल मंत्री और बीजेपी नेता सुरेंद्र मेहता ने विनेश के बारे में अपने गजब के ज्ञान का परिचय दिया। उन्हें यह ही नहीं पता कि विनेश फोगाट किस राज्य की रहने वाली हैं। उन्होंने विनेश फोगाट को बिहार का बता दिया।

पीएम ने किया है खेलो इंडिया का गठन

पत्रकारों ने पूछा तो सुरेंद्र मेहता ने कहा कि ये काफी दुख का विषय है कि बिहार हमेशा इस क्षेत्र में छंटकर चला आता है और पीछे हो जाता है। लेकिन एक चीज पर सब लोग भरोसा रखिए भारत सरकार के मुखिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हमारे प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने खेलो इंडिया का गठन किया है।

पीएम मोदी ने नारा भी दिया मेडल लाओ नौकरी पाओ। पूरे देश में खेलने वाले बच्चों में उत्साह है। सभी लोग उत्साहित हैं और इस दिशा में काफी मेहनत की जा रही है। सरकार का यह बजट भी बहुत बड़ा बनने जा रहा है। खेल के क्षेत्र में यह देश आगे बढ़ेगा।

Share this:

Latest Updates