Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

चार दिनों में बांग्लादेश में सैकड़ों हिन्दू घरों व मंदिरों पर हमले, दहशत में अल्पसंख्यक

चार दिनों में बांग्लादेश में सैकड़ों हिन्दू घरों व मंदिरों पर हमले, दहशत में अल्पसंख्यक

Kolkata News: बांग्लादेश में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित प्रोफेसर मोहम्मद युनूस को मुख्य सलाहकार नियुक्त कर अंतरिम सरकार का शपथ ग्रहण हो चुका है। हालांकि, वहां अल्पसंख्यक हिन्दू समुदाय के घरों, दुकानों और मंदिरों पर हमले नहीं थम रहे हैं। महिलाओं को भी निशाना बनाया जा रहा है। बांग्लादेश में हिन्दू समुदाय पर हो रहे हमलों की घटनाओं की एक सूची बांग्लादेश हिन्दू बौद्ध क्रिश्चियन एकता परिषद और बांग्लादेश पूजा उद्यापन परिषद द्वारा जारी की गयी है। इस सूची में कई जिलों में हुए हमलों और अत्याचारों का उल्लेख किया गया है, जो 05 अगस्त से 08अगस्त 2024 के बीच हुए हैं।

हमलावरों ने महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार किया

राजधानी ढाका महानगर और इसके आसपास के इलाकों में कई हमलों की घटनाएं सामने आयी हैं। विशेष रूप से, सुन्दरबन नदी नाब्य नानुआर मंदिर के पास एक सभा के दौरान तीन दुकानों को तोड़फोड़ कर नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा, जालमा बाजार में कई हिन्दू परिवारों पर हमले किये गये, जिसमें 50 से अधिक घरों को क्षति पहुंचायी गयी। हमलावरों ने परिवार के सदस्यों को पीटा और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया।

मंदिरो और हिन्दुओं के घरों को बना रहे हैं निशाना 

नारायणगंज जिले में भी कई हमले हुए। अपराधियों ने श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर और आसपास के हिन्दू घरों को निशाना बनाया। इसी प्रकार, मुंशीगंज जिले में भी मंदिरों और घरों पर हमले हुए, जहां सदर उपजिला के थाने के पास कई हिन्दू परिवारों के घरों पर हमले किये गये। नरसिंहडी और मानिकगंज जिलों में भी हिंदू समुदाय के लोगों पर हमले हुए, जहां कई घरों को नष्ट किया गया और मंदिरों को तोड़ा गया। किशोरगंज में, हिन्दू परिवारों को धमकाया गया और उनके घरों को लूट लिया गया।

फरीदपुर जिले में भी हिन्दू परिवारों को निशाना बनाया गया और उनके घरों को क्षति पहुंचायी गयी। टांगैल जिले में कई हिन्दू घरों पर हमले किये गये और घरों में आग लगा दी गयी। इन हमलों के दौरान, महिलाओं और बच्चों को भी प्रताड़ित किया गया और हमलावरों ने सम्पत्ति को लूट लिया। ऐसे ही देश के लगभग हर जिले में रहने वाले हिन्दू समुदायों के घरों में लगातार हमले हो रहे हैं। इन सभी घटनाओं के बाद, हिन्दू समुदाय के लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल है।

संघ ने की बांग्लादेश में हिन्दू व अन्य अल्पसंख्यक समुदाय की रक्षा की अपील

 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बांग्लादेश में हिन्दू एवं अन्य अल्पसंख्यक समुदाय पर हो रहे हमलों पर चिन्ता जताते हुए बांग्लादेश की अंतरिम सरकार और केन्द्र सरकार एवं विपक्षी दलों से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित किये जाने की अपील की है।

संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने शुक्रवार को जारी बयान में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से मांग की, कि वह तुरंत सख्ती के साथ हिंसा की इन घटनाओं पर रोक लगाने और पीड़ितों की जान, माल एवं मान-सम्मान की रक्षा की समुचित व्यवस्था करे। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार से भी एक मित्र देश के नाते बांग्लादेशी हिन्दू, बौद्ध एवं अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर सम्भव प्रयास करने की मांग की गयी है।

सरकार्यवाह होसबाले ने कहा कि इस गम्भीर स्थिति में विश्व समुदाय और देश के सभी राजनीतिक दलों से भी संघ अनुरोध करता है कि बांग्लादेश में प्रताड़ना के शिकार बने हिन्दू, बौद्ध इत्यादि अल्पसंख्यक समुदायों के साथ एकजुट होकर खड़े हों। उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद स्थितियां काफी गम्भीर हो गयी हैं। कट्टरपंथियों की भीड़ अल्पसंख्यक हिन्दुओं के घरों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और मंदिरों पर हमले कर रही है। कट्टरपंथियों के हमले में कई निर्षोद हिन्दू मारे जा चुके हैं।

Share this:

Latest Updates