Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मोतिहारी में बर्थडे के दिन अपराधियों ने धारदार हथियार से की युवक की निर्मम हत्या

मोतिहारी में बर्थडे के दिन अपराधियों ने धारदार हथियार से की युवक की निर्मम हत्या

Patahi, motihari news : थाना क्षेत्र अंतर्गत गोनाही पंचायत के गुजरौल गांव में गुरुवार की रात बदमाशों ने एक टेंपो चालक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी और उसके घर से महज तीन सौ मीटर दूर फेंक दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गुजरौल गांव निवासी स्व. रामप्रीत सिंह के 38 वर्षीय पुत्र सुभाष कुमार सिंह उर्फ राकेश सिंह के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मोतिहारी भेज दिया है। बताया जाता है कि मृतक सुभाष कुमार सिंह उर्फ राकेश का गुरुवार को बर्थडे था। वह गुजरौल बाजार से पंचपकड़ी टेंपू चलाने का काम करता था। इससे जो पैसा आता घर परिवार का खर्च चलाता था। रोज  की तरह वह गुरुवार की  सुबह अपने घर से टेंपू लेकर निकल गया था। 

सुभाष घर आ गया था जल्दी

जन्मदिन होने की वजह से वह टेंपू ले कर घर शाम तीन बजे ही आ गया। आने के दौरान रंगपुर बाजार पर उसके गांव के ही सोनेलाल साह से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। लोगों के बीच- बचाव के बाद मामला शांत हुआ। वहां से वह घर आ गया। फिर शाम में सोनेलाल साह मृतक सुभाष के घर पर आया और सुभाष से मारपीट करने लगा। इसी दौरान सोनेलाल साह ने सुभाष पर ईंट चला दी। ईट जाकर सुभाष के नाक पर लगा। उसके बाद सुभाष के घर वालों ने झगड़ा छोड़ा दिया और सोनेलाल को वहां से भगा दिया। उसके बाद फिर शाम करीब सात बजे सोनेलाल घर पर आया और सुभाष से माफी मांगने लगा। कहा कि जाने दीजिए जो हुआ उसे भूल जाइए…। 

IMG 20240809 WA0043

सोनेलाल से हुआ था सुभाष का झगड़ा

 इसके बाद सुभाष अपने जन्मदिन का सामान खरीदने बाजार की ओर निकला जब देर रात्रि तक घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कहीं पता नहीं चला जब बाजार की ओर जाने वाली सड़क पर आगे बढ़े तो घर से महज तीन सौ मीटर दूर रंगपुर बाजार रोड पर बड़का पुल के पास क्षत-विक्षत हालत में सुभाष का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पताही थानाध्यक्ष कैलाश कुमार की को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष अपने दलबल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार, जब राकेश का शव आया और उसके शरीर पर लगे घाव को देखा गया तो इसके शरीर पर दस जगह वार किया गया था। सबसे गहरा वार गर्दन पर किया गया था, इस वजह से आधे से अधिक गर्दन कट चुका है। 

परिजनों का रो-रो कर हाल हुआ बुरा

वहीं सीना पर पूरा छेद हो गया था। घटना के संबंध में मृतक की पत्नी  विमल देवी ने बताया कि मेरे पति का किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वह दिन भर टेंपू चलाते थे। रात में आठ बजे के बाद ही घर आते थे। और खाना खा कर सो जाते थे। सुबह उठ टेंपू के लेकर चले जाते थे। गुरुवार को उसका झगड़ा गांव के ही सोनेलाल साह से हुआ था। झगड़ा के दौरान वह हमारे पति से कह रहा था कि तुमको काट देंगे। उसी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर मेरे पति का हत्या की है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक को एक पुत्र और एक पुत्री है। 

 एफएसएल की टीम ने की जांच 

सुभाष कुमार सिंह उर्फ राकेश सिंह की हत्या की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को प्रभारी डीएसपी सतेन्द्र कुमार सिंह एफएसएल टीम के साथ पहुंचे और घटनास्थल की जांच कर खून के धब्बे का नमूना लिया। घटनास्थल से एक लाठी भी बरामद किया गया है। प्रभारी डीएसपी ने मृतक के परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने मृतक के परिजन को आश्वासन दिया कि मामले का जल्द ही खुलासा का दिया जाएगा।

पुलिस कर रही लगातार छापेमारी

प्रभारी डीएसपी सतेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि गुजरौल रंगपुर बाजार पथ में बड़का पुल के समीप एक 38 वर्षीय युवक, जो टेम्पू चलाता था। उसकी धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी गई है। हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। घटनास्थल पर एक लाठी बरामद हुआ है। हत्या के पीछे की मूल वजह की तलाश की जा रही है। पुलिस आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Share this:

Latest Updates