Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड के कुछ हिस्सों में 18 अगस्त काे भारी बारिश की सम्भावना

झारखंड के कुछ हिस्सों में 18 अगस्त काे भारी बारिश की सम्भावना

Ranchi News : बंगाल की खाड़ी से सटे बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के तटवर्ती इलाके में बना साइक्लोनिक सर्कुलेश राज्य की ओर बढ़ रहा है। माॅनसून ट्रफ राजधानी रांची से गुजर रहा है। आनेवाले दिनों में इसका असर झारखंड में देखने को मिलेगा। 18 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है।

माैसम विभाग ने दस जिलाें में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला, खूंटी ,पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां इलाके शामिल हैँ। इन जिलाें में आकाशीय बिजली गिरने की भी सम्भावना है। 18 अगस्त को झारखंड में अधिकांश जगहों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात की सम्भावना है। इसमें पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम सिमडेगा और सरायकेला खरसावां जिला शामिल है। राज्य में अब तक 13 फीसदी ही बारिश हुई है। किसानों के लिए भी विशेष चेतावनी जारी की गयी है।

केन्द्र ने कहा कि कम दबाव प्रणाली से जुड़ा चक्रवाती झारखंड के मौसम पर भी असर डाल सकता है, जिससे भारी बारिश और तेज आंधी चलने की संभावना बढ़ गयी है। आम लोगों और किसानों को खुले में जाने से बचने की सलाह दी गई है। राज्य में भारी बारिश की सम्भावना 20 अगस्त तक है।

Share this:

Latest Updates