Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हवलदार चौहान हेम्ब्रम के आश्रितों को मिलेंगे 01 करोड़ 29 लाख रुपये, अनुकंपा पर सरकारी नौकरी भी

हवलदार चौहान हेम्ब्रम के आश्रितों को मिलेंगे 01 करोड़ 29 लाख रुपये, अनुकंपा पर सरकारी नौकरी भी

• हजारीबाग में कैदी ने की थी हवलदार चौहान हेम्ब्रम की हत्या

• परिजन हेमंत से मिले, मुख्यमंत्री ने हवलदार के परिजनों के प्रति जतायी गहरी संवेदना

मुख्यमंत्री ने दिलाया भरोसा दोषी जल्द होगा गिरफ्तार

Ranchi News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शनिवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हजारीबाग जिला बल के हवलदार स्व. चौहान हेम्ब्रम के परिजनों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने हवलदार स्व. चौहान हेम्ब्रम की पत्नी जोमोती देवी, पुत्र महेश हेम्ब्रम तथा पुत्री स्वाति हेम्ब्रम सहित अन्य परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने हवलदार स्व. चौहान हेम्ब्रम के परिजनों को विश्वास दिलाया कि उन्हें हर हाल में न्याय मिलेगा। मुख्यमंत्री ने परिजनों से कहा कि राज्य सरकार की ओर से डीजीपी सहित वरीय पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये गये हैं कि दोषी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जाये, ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। मुख्यमंत्री ने हवलदार स्व. चौहान हेम्ब्रम के परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार सदैव आपके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने परिजनों को राज्य सरकार की ओर से हर सम्भव मदद दी जाने का आश्वासन दिया। विधायक कल्पना सोरेन ने भी हवलदार स्व. चौहान हेम्ब्रम के परिजनों के प्रति संवेदना जतायी तथा उन्हें ढांढस बंधाया।

हवलदार स्व. चौहान हेम्ब्रम के आश्रित को अनुकम्पा के आधार पर मिलेगी नौकरी

1000578265

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने हवलदार स्व. चौहान हेम्ब्रम के परिवार में एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने परिजनों से कहा कि जल्द ही अनुकम्पा के आधार पर वर्ग 03 अथवा 04 में नियुक्ति हेतु सभी प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी, इस निमित्त अधिकारियों के निर्देश दिये जा चुके हैं।

आश्रित परिवार को राज्य सरकार की ओर से लगभग 01 करोड़ 29 लाख रुपये प्रदान किये जायेंगे 

हजारीबाग जिलाबल के हवलदार स्व. चौहान हेम्ब्रम के कर्तव्य के दौरान मृत्यु होने के उपरांत राज्य सरकार द्वारा इनके आश्रित परिजनों को लगभग 01 करोड़ 29 लाख रुपये प्रदान किये जायेंगे। देय राशि इस प्रकार है… गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के संकल्प संख्या – 4179 / दिनांक 09.07.24 के आलोक में 60 लाख रुपये क्षतिपूर्ति भुगतान, एसबीआई के माध्यम से किये गये पुलिस सैलरी पैकेज का लाभ 50 लाख रुपये, उपादान की राशि 11 लाख 25 हजार रुपये, उपार्जित अवकाश वेतन 05 लाख 62 हजार 500 रुपये, भविष्य निधि की राशि 01 लाख रुपये, ग्रुप बीमा की राशि 37 हजार रुपये, परोपकारी कोष से आवश्यक वित्तीय सहायता 30 हजार रुपये एवं पारिवारिक पेंशन 09 हजार रुपये।ज्ञातव्य है कि गिरिडीह जिला के ग्राम-पिंडाटांड़, थाना-ताराटांड़ निवासी चौहान हेम्ब्रम, जो हजारीबाग जिलाबल में हवलदार के पद पर कार्यरत थे, कर्तव्य के दौरान विगत 12 अगस्त 2024 को एक अपराधी द्वारा उनकी निर्मम हत्या कर दी गयी थी।

Share this:

Latest Updates