Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

JHARKHAND : रामगढ़ में ट्रक को बस ने मारी टक्कर, 19 श्रद्धालु जख्मी, ओडिशा से देवघर,नेपाल की यात्रा पर…

JHARKHAND : रामगढ़ में ट्रक को बस ने मारी टक्कर, 19 श्रद्धालु जख्मी, ओडिशा से देवघर,नेपाल की यात्रा पर…

Jharkhand (झारखंड) के रामगढ़ में 22 अप्रैल को भीषण सड़क हादसा की सूचना मिल रही है। रिपोर्ट के अनुसार, रजरप्पा थाना के गोला चारु पथ क जियाघाटी में एक ट्रक को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार 19 यात्री घायल हो गए।

2 यात्री गंभीर रूप से घायल

मिल रही जानकारी के अनुसार, बस में सवार लगगभग 17 लोगों को हल्की चोट लगी है। दो लोगों को गंभीर चोट लगी है। घटना की जानकारी पर दुलमी के बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश सहित ग्रामीण पहुंचे। घायलों को बस से निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया।

बस में सवार सभी श्रद्धालु ओडिशा के

बताया जा रहा है कि ललिता ट्रेवल नाम की यह बस ओडिशा के बोलांगीर जिला से देवघर और नेपाल की यात्रा पर जा रही था। इसमें सवार सभी श्रद्धालु ओडिशा के ही थे। इस दौरान केजियाघाटी में ट्रक आगे चल रही थी। बस रांची की ओर से आ रही थी। इसी दौरान ट्रक से इसकी जोरदार टक्कर हो गई।

Share this:

Latest Updates