Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

JAMMU-KASHMIR : इंडियन आर्म्ड फोर्सेस ने 2 आतंकियों को किया ढेर, 1 भारतीय जवान शहीद, 4 घायल…

JAMMU-KASHMIR : इंडियन आर्म्ड फोर्सेस ने 2 आतंकियों को किया ढेर, 1 भारतीय जवान शहीद, 4 घायल…

Jammu Kashmir में जम्मू के सुंजवान में जारी मुठभेड़ में भारतीय सुरक्षा बलों ने 22 अप्रैल को दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ में एक भारतीय जवान शहीद हो गया है, जबकि 4 जख्मी हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि मुठभेड़ के दौरान फंसे आतंकवादी मारे गए हैं।

24 को पीएम को जाना है जम्मू दौरे पर

सुंजवान में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई। पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने विशेष जानकारी के आधार पर आतंकवादियों की मौजूदगी वाले इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही सुरक्षा बल आतंकवादियों की छिपी हुई जगह पर पहुंचे, तभी उन्होंने बचाव में गोलीबारी की। इसी के साथ दोनों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को जम्मू के दौरे पर जाएंगे।

Share this:

Latest Updates