Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

इस बैंक मित्र महिला की कमर में मार दी गोली, फिर ₹3 लाख छीन कर भाग गए अपराधी, इसके बाद पुलिस…

इस बैंक मित्र महिला की कमर में मार दी गोली, फिर ₹3 लाख छीन कर भाग गए अपराधी, इसके बाद पुलिस…

Jharkhand (झारखंड) में खूंटी जिले के अड़की प्रखंड में 22 April को एक बैंक मित्र महिला से बाइक सवार 3 अपराधियों ने रुपये छीनने की कोशिश की। उसने साहस दिखाते हुए इसका विरोध किया तो तत्काल अपराधियों ने उसकी कमर में गोली मार दी। इसके बाद उसके पास के ₹300000 लेकर फरार हो गए। महिला बैंक ऑफ इंडिया में रुपये जमा करने जा रही थी। 25 साल की घायल बैंक मित्र महिला प्रभा कुमारी का इलाज सदर अस्पताल में शुरू हुआ। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स में रेफर कर दिया गया।

पुलिस कर रही छापामारी

 प्रभा कुमारी के परिजनों ने बताया कि वह रुपये जमा करने के लिए अड़की प्रखंड़ मुख्यालय स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया गई थी। इसी दौरान हमला हुआ। प्रभा कुमारी अड़की दुर्गा मंदिर के पास की रहने वाली है। बैंक के सामने से तीन अपराधियों ने रुपये की छिनतई का प्रयास किया। विरोध करने पर गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अड़की बस्ती की ओर ही अपराधी भाग गए। घटना की जानकारी मिलते के बाद अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर छापेमारी शुरू कर दी है। 

Share this:

Latest Updates