Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने दिखाई दरियादिली, अचेत अवस्था में पड़े दिव्यांग को अस्पताल में कराया भर्ती

भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने दिखाई दरियादिली, अचेत अवस्था में पड़े दिव्यांग को अस्पताल में कराया भर्ती

Dhanbad News : झरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रवानी बस्ती निवासी दिव्यांग विजय रवानी 55 वर्षीय गुरुवार को बस्तकोला में दुर्घटना के शिकार हो गए और अचेत अवस्था में उक्त स्थल में पड़ा हुए थे। इस दौरान धनबाद से झरिया आने के क्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह की नजर उस घायल व्यक्ति पर पड़ गई और यह देख उन्होंने अपना वाहन रुकवाया साथ ही बिना वक्त गंवाए घायल विजय रवानी के पास पहुंची और अपने सहयोगियों की सहायता से घायल विजय रवानी को अपने वाहन से उन्हे झरिया स्थित नरेश प्रसाद अस्पताल में भर्ती करा उनका उपचार शुरू कराया साथ ही डॉक्टर से वार्ता कर उनका तत्काल प्रभाव से इलाज करने की बात कही। जहा डॉक्टर ने उसकी हालत स्थिर बताई है। इस नेक कार्य के लिए स्थानीय लोगों ने श्रीमति रागिनी सिंह की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।

Share this:

Latest Updates