Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रांगामाटी क्वार्टर में घुसकर महिला को घायल करने वाला युवक गिरफ्तार, गया जेल

रांगामाटी क्वार्टर में घुसकर महिला को घायल करने वाला युवक गिरफ्तार, गया जेल

Dhanbad News : बलियापुर थाना की पुलिस ने रांगामाटी में सोमवार की शाम एक महिला पर हमला करने वाला युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गुरुवार को सिंदरी डीएसपी भुपेंद्र कुमार राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इसकी जानकारी दी और आरोपी कोजेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक का नाम आकाश पाल है। आरोपी कल्याण केन्द्र झोपड़ पट्टी का रहने वाला है।

सूचना के मुताबिक रांगामाटी के आरएमके फोर क्वार्टर नंबर 315 में सोमवार की शाम एक युवक घुसा और उस घर के मालिक गोविंद सूत्रधर की पत्नी प्रतिमा सूत्रधर के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल महिला के पति ने उसे गंभीर हालत में उसे धनबाद एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया। महिला के फर्द बयान के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और पुलिस आरोपी आकाश पाल को तलाश कर रही थी। घायल महिला अभी भी अस्पताल में भर्ती है, जो अभी भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।

इस घटना के बाद सिन्दरी डीएसपी के निर्देश पर बलियापुर थाना प्रभारी आशीष भारती के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस के द्वारा मामले के आरोपी की तलाश तेज कर दी गई। जिसे सूचना के बाद बुधवार की रात डोमगड़ स्थित उसके ससुराल से गिरफ्तार किया गया। छापामारी दल में थाना प्रभारी आशीष भारती, सअनि भीम कुमार यादव, टिंकू यादव, मजेदार गूंज, सुरेश प्रसाद आदि शामिल थे।

Share this:

Latest Updates