Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मणिपुर : कुकी उग्रवादियों ने लम्बी दूरी के दो रॉकेट दागे, एक की मौत, छह घायल

मणिपुर : कुकी उग्रवादियों ने लम्बी दूरी के दो रॉकेट दागे, एक की मौत, छह घायल

Imphal news: कुकी उग्रवादियों ने मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के दो आबादी वाले इलाकों में लम्बी दूरी के रॉकेट फायर किये हैं। रॉकेट हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और छह घायल हो गये। वे सभी सामान्य नागरिक हैं।

बिष्णुपुर जिले के आबादी वाले इलाके में लम्बी दूरी के दो रॉकेट दागे

मणिपुर के आईजीपी (इंटेलिजेंस) के कबीब ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि कुकी उग्रवादियों ने बीते कल बिष्णुपुर जिले के आबादी वाले इलाके में लम्बी दूरी के दो रॉकेट दागे थे। रात के समय रॉकेट से गोले दागे गये हैं। आरके रबेई (78) की इस घटना में मौत हो गयी। इसके अलावा छह अन्य नागरिक घायल हो गये।

उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद सशस्त्र पुलिस दल और अतिरिक्त सुरक्षा बल जिले के पहाड़ी क्षेत्र के लिए रवाना हुए। हवाई क्षेत्र में गश्त के लिए सैन्य हेलीकॉप्टर तैनात किये गये हैं।

सुरक्षा बलों ने तलाशी में कुल तीन बंकर नष्ट

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाते हुए कुल तीन बंकरों को नष्ट कर दिया, जिनमें दो मुआलसांग गांव में और एक चुराचांदपुर के लाइका मुआलसाउ गांव में था। बिष्णुपुर के पुलिस अधीक्षक एक टीम के साथ इलाके में पहुंचे, तभी संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने उन पर गोलियां चला दीं। हालांकि, जैसे ही पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की, उग्रवादी भाग गये और छुप गये।

Share this:

Latest Updates