Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

केन्द्र सरकार ने पूजा खेडकर को तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा से बर्खास्त किया

केन्द्र सरकार ने पूजा खेडकर को तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा से बर्खास्त किया

New Delhi news: केन्द्र सरकार ने पूर्व प्रशिक्षु अधिकारी पूजा खेडकर को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) से बर्खास्त कर दिया।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 06 सितम्बर के आदेश के तहत, केन्द्र सरकार ने आईएएस (प्रोबेशन) नियम, 1954 के नियम 12 के तहत पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर, आईएएस प्रोबेशनर (एमएच: 2023) को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है।

यूपीएससी की परीक्षा गलत जानकारी देकर की थी पास

उल्लेखनीय है कि फर्जी पहचान बता कर सिविल सेवा परीक्षा में निर्धारित सीमा से अधिक बार प्रयास करने के आरोप सामने आने के बाद संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 31 जुलाई को सीएसई-2022 के लिए खेडकर की अंतरिम उम्मीदवारी को रद्द कर दिया था। जांच में पता चला कि उसने अपना नाम, अपने पिता और माता का नाम, अपनी तस्वीर व हस्ताक्षर, अपनी ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पता बदलकर अपनी पहचान बदलकर परीक्षा नियमों के तहत स्वीकार्य सीमा से अधिक प्रयास किये।

00000000000000000

Share this:

Latest Updates