Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पहलवान बजरंग ने कांग्रेस क्या ज्वाइन की जान से मारने की मिलने लगी धमकी, अब… 

पहलवान बजरंग ने कांग्रेस क्या ज्वाइन की जान से मारने की मिलने लगी धमकी, अब… 

New Delhi news : देश और दुनिया के जाने-माने पहलवान बजरंग पूनिया ने कांग्रेस में प्रवेश क्या किया अब उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिलने लगी। बता दें कि कांग्रेस ने उन्हें किसान कांग्रेस का वर्किंग चेयरमैन बनाया है। 

हम दिखा देंगे, हम क्या चीज हैं

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक विदेशी नंबर से बजरंग के व्हाट्सएप पर धमकी भरा मैसेज भेजा गया है। मैसेज में लिखा था कि बजरंग कांग्रेस छोड़ दो वरना तेरे और तेरे परिवार के लिए अच्छा नहीं होगा, ये हमारा आखिरी संदेश है। चुनाव से पहले हम दिखा देंगे हम क्या चीज हैं।  धमकी भरा मैसेज मिलते ही बजरंग पुनिया ने सोनीपत के बहालगढ़ थाना में शिकायत दर्द करा दी है और पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बजरंग की सुरक्षा को बढ़ाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

Share this:

Latest Updates